विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि जनरल क़ासिम सुलैमानी की हत्या का आदेश देने वालों, हत्या का कार्यक्रम बनाने वालों और हत्या करने वालों को कानून के हवाले किये जाने तक विदेश मंत्रालय अपना प्रयास जारी रखेगा।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादे ने एक साक्षात्कार में बल देकर कहा कि कायरतापूर्ण तरीके से जनरल क़ासिम सुलैमानी की हत्या के मामले को आगे बढ़ाना विदेशमंत्रालय की प्राथमिकता है।
ज्ञात रहे कि सिपाहे पासदारान आईआरजीसी के क़ुद्स ब्रिगेड के कमांडर जनरल क़ासिम सुलैमानी पिछले वर्ष तीन जुलाई को भोर में बगदाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट अमेरिका के आतंकवादी ड्रोन हमले में शहीद हो गये थे। इस आतंकवादी हमले में इराक के हश्दुश्शाबी के डिप्टी कमांडर अबू मेहदी अलमोहन्दिस और दूसरे कई संघर्षकर्ता भी शहीद हो गये थे।